{"_id":"59ec41b74f1c1b6d548b8449","slug":"france-wants-to-sale-more-rafales-defence-minister-come-on-tour-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को और राफेल बेचने के लिए मजबूत पैरवी में जुटा फ्रांस, अगले हफ्ते आएंगी रक्षामंत्री फ्लोरेंस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत को और राफेल बेचने के लिए मजबूत पैरवी में जुटा फ्रांस, अगले हफ्ते आएंगी रक्षामंत्री फ्लोरेंस
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 22 Oct 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ले अगले हफ्ते भारत दौरे पर आ रही हैं। इस दौरे पर वह फ्रांस के राष्टपति इमैन्युएल मैक्रॉन की भारत यात्रा से पहले दोनों देशों के बीच द्विपक्षिय साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए कई मुद्दों पर बातचीत करेंगी। बता दें कि राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रॉन इस साल दिसंबर में भारत दौरे पर आएंगे।
विज्ञापन
पिछले साल सितंबर में भारत और फ्रांस के बीच 59 हजार करोड़ रुपये की मेगा डील हुई थी। जिसमें भारत ने 36 लड़ाकू विमान का सौदा किया था। इसके बाद फ्रांस एक बार फिर भारत को अपने लड़ाकू विमान राफेल को बेचना चाहता है।
विज्ञापन
भारतीय एयरफोर्स ने 36 अन्य राफेल शामिल करने की बात कही थी, लेकिन उससे पहले मौजूदा सौदे के 36 राफेल विमान पश्चिम बंगाल के हसीमारा और हरयाणा के अंबाला एयरबेस में 2019-2022 तक शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
पढ़ें: इस्लामाबाद पर हमला कर 40 मिनट में भारत लौट आएगा राफेल
27 और 28 अक्तूबर को अपनी यात्रा के दौरान पार्ले अपनी समकक्ष निर्मला सीतारमण के साथ रक्षा, आतंकवाद जैसे कई मुद्दों पर बातचीत करेंगी। इसके अतिरिक्त वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगी।