UNSC: फ्रांस ने दोहराया वादा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत का करेगा समर्थन
इससे पहले भारत और फ्रांस ने गुरुवार को सामरिक वार्ता की। इस दौरान वैश्विक सुरक्षा स्थिति, यूक्रेन संघर्ष, अफगनिस्तान की स्थिति, हिन्द प्रशांत क्षेत्र में रक्षा सहयोग सहित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। फ्रांस के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोने ने कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत का समर्थन करता है। उन्होंने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों साल की पहले छमाही में भारत आ सकते हैं।
इससे पहले भारत और फ्रांस ने गुरुवार को सामरिक वार्ता की। इस दौरान वैश्विक सुरक्षा स्थिति, यूक्रेन संघर्ष, अफगनिस्तान की स्थिति, हिन्द प्रशांत क्षेत्र में रक्षा सहयोग सहित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि आज भारत और फ्रांस के बीच 36वीं सामरिक वार्ता हुई। इसमें भारतीय पक्ष का नेतृत्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और फ्रांसिसी शिष्टमंडल का नेतृत्व फ्रांस के राष्ट्रपति के कूटनीतिक सलाहकार इमैनुएल बोन ने किया।
यह पूछे जाने पर कि इस बैठक में क्या फ्रांस के साथ रक्षा सौदे पर भी बात हुई, प्रवक्ता ने कहा कि किसी रक्षा सौदे पर बात हुई या नहीं, इस बारे में रक्षा मंत्रालय के बयान का इंतजार करें। उन्होंने कहा कि बैठक अभी जारी है। बोन ने विदेश मंत्री जयशंक से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। रक्षा सौदे के बारे में कुछ नहीं कह सकता।
बोन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान ऊर्जा व संस्कृति सहित आपसी हितों से जुड़े सहयोग के अन्य क्षेत्रों पर चर्चा की।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने इस चर्चा के दौरान रक्षा, सुरक्षा और हिंद-प्रशांत सहित अपनी रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत और फ्रांस के बीच घनिष्ठ सहयोग पर प्रकाश डाला।