फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fouziyya Hassan acquitted in ISRO espionage case passes away

ISRO Espionage Case: अभिनेत्री फौजिया हसन का निधन, इसरो जासूसी के झूठे आरोप में फंसायी गई थी

Fri, 02 Sep 2022 03:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम/माले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम/माले Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 02 Sep 2022 03:30 PM IST
सार

फौजिया हसन मालदीव की एक लोकप्रिय अभिनेत्री भी थीं। मंगलवार की सुबह श्रीलंका के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह 79 वर्ष की थीं। 

विज्ञापन
Fouziyya Hassan acquitted in ISRO espionage case passes away
फौजिया हसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जासूसी प्रकरण में वैज्ञानिक एन. नारायणन के साथ झूठे आरोपों में फंसायी गई मालदीव की महिला फौजिया हसन का निधन हो गया है। 
विज्ञापन


तीन दशक पहल मालदीव की जिन दो महिलाओं को इसरो जासूसी के झूठे आरोपों में फंसाया गया था, उनमें फौजिया भी शामिल थी। 
 
श्रीलंका के अस्पताल में हुआ निधन
फौजिया हसन मालदीव की एक लोकप्रिय अभिनेत्री भी थीं। मंगलवार की सुबह श्रीलंका के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह 79 वर्ष की थीं। 

सीने में दर्द की शिकायत थी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीने में दर्द की शिकायत के बाद फौजिया हसन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन पर मालदीव के विदेश मंत्री और संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने भी शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में जताया शोक
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- फौजिया हसन के निधन की खबर सुनना बहुत दुखद है, जिन्होंने प्रसारण, कला और फिल्म के क्षेत्र में जबरदस्त योगदान दिया। ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फौजिया को केरल से किया गया था गिरफ्तार
साल 1994 में फौजिया हसन को मालदीव की एक अन्य महिला मरियम रशीदा और भारतीय वैज्ञानिक एन. नारायणन के साथ केरल से गिरफ्तार किया गया था। उन पर भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम से संबंधित कुछ गोपनीय दस्तावेजों को विदेशों में स्थानांतरित करने के आरोप लगे थे। हालांकि बाद में अदालत ने उन सभी मामले में उन्हें बरी कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed