{"_id":"5b0bed3e4f1c1ba56e8b4f36","slug":"four-years-of-modi-government-sushma-swaraj-attack-on-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को सुषमा की दो टूक, सीमा पर जनाजे उठ रहे हों तो अच्छी नहीं लगती बातचीत की आवाज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान को सुषमा की दो टूक, सीमा पर जनाजे उठ रहे हों तो अच्छी नहीं लगती बातचीत की आवाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 28 May 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समग्र वार्ता पर पाकिस्तान को खरी खरी सुनाते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि ऐसे समय में जब सीमा पर जनाजे उठ रहे हों, तब बातचीत की आवाज अच्छी नहीं लगती। विदेश मंत्रालय की चार साल की उपलब्धियां गिनाने केक्रम में पाकिस्तान द्वारा गिलगित-बाल्टिस्तान को पांचवां प्रदेश घोषित करने पर भी विदेश मंत्री ने दो टूक सुनाई।
उन्होंने कहा कि कानून-इतिहास तोडने मरोडने, आतंकवाद को फैलाने वाला पाक भारत को सीख न दे। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से पाकिस्तानी सेना सीमा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।
विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान से समग्र वार्ता की राह में चुनाव कोई रोड़ा नहीं है। पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले चुनाव से पहले भी समग्र वार्ता हो सकती है। मगर हमारा रुख साफ है। पाकिस्तान आतंकवाद से तौबा करे, हम आज बातचीत के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
मगर ऐसे समय में जब सीमा पर जनाजे उठ रहे हों। घुसपैठ के माध्यम से आतंकवादी भेज जा रहे हों और पठानकोट जैसे आतंकी हमले जारी रहें, तब ऐसी स्थिति में समग्र वार्ता का कोई सवाल ही नहीं उठता।
विदेश मंत्री ने पाकिस्तान द्वारा गिलगित और बाल्टिस्तान को पांचवां प्रदेश घोषित करने पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि रविवार को ही हमने पाकिस्तानी उपउच्चायुक्त को तलब कर अपना विरोध दर्ज जताया है। इस संदर्भ में पाकिस्तान का जवाब आया है। वह हमें इतिहास और कानून न पढ़ाएं। जो देश खुद इतिहास को तोड़ता मरोड़ता हो, जिसका कानून व्यवस्था पर कोई विश्वास नहीं हो, जो देश आतंकवाद फैलाता हो, वह हमें इतिहास और कानून की सीख न दे।
आतंकवाद पर होती है एनएसए स्तर की बातचीत
विदेश मंत्री ने कहा स्त्रि ट्रञेक टू स्तर की बातचीत जारी है। समग्र बातचीत नहीं होने की स्थिति में दूसरे तंत्र की बातचीत होती रहती है। कोस्ट गार्ड, बीएसएफ और पाक रेंजर्स, डीजीएमओ स्तर की बातचीत लगातार जारी है। हमने समग्र बातचीत के दायरे से एनएसए स्तर की बातचीत को बाहर किया है। क्योंकि एनएसए स्तर की बातचीत आतंकवाद पर होती है।
दोकलम में यथास्थिति बरकरार
सुषमा ने इस दौरान दोकलम में यथास्थिति बरकरार रहने का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।