दुखद: केरल में कुएं में डूबने से चार मजदूरों की मौत, बचाव दल का एक अधिकारी भी जख्मी
कोल्लम जिले के कुंडारा में एक कुएं की सफाई के दौरान दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल से दर्दनाक घटना सामने आई है। कोल्लम जिले के कुंडारा में एक कुएं की सफाई के दौरान दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। वहीं बचाव अभियान में शामिल एक दमकल अधिकारी भी इसमें जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह मजदूर कुंडारा में कुएं की सफाई के लिए उतरे थे, कुछ देर बाद बाहर नहीं आने पर लोगों ने देखा तो मजदूरों के बारे में कुछ पता नहीं चला। लोगों की सूचना पर बचाव अभियान दल पहुंचा और मजदूरों को निकालने की कवायद शुरू हुई। इस दौरान एक बचाव दल का अधिकारी भी कुएं में गिर गए। हालांकि, अधिकारी को बचा लिया गया।
Kerala | Four workers have died due to suffocation while cleaning a well at Kundara in Kollam district. A fire officer who was part of the rescue operation has been admitted to the hospital
— ANI (@ANI) July 15, 2021