{"_id":"5deed4298ebc3e87e35d3dc1","slug":"four-persons-arrested-for-trying-to-blackmail-and-extort-money-from-kashmiri-doctor-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 10 लाख ऐंठने की कोशिश, महिला ने दर्द के बहाने बुलाया था घर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कश्मीरी डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 10 लाख ऐंठने की कोशिश, महिला ने दर्द के बहाने बुलाया था घर
Tue, 10 Dec 2019 04:39 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 10 Dec 2019 04:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में एक कश्मीरी डॉक्टर को ब्लैकमेल करने और पैसा ऐंठने के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा कि कोलकाता में प्रैक्टिस कर रहे एक कश्मीरी डॉक्टर से कथित तौर पर ब्लैकमेल करने और पैसा ऐंठने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को डॉक्टर को एक महिला ने फोन किया और सीने में तेज दर्द की शिकायत की। उसने डॉक्टर से अपने निवास पर जाने का अनुरोध किया। महिला के घर पहुंचकर डॉक्टर ने महिला से दर्द के बारे में जानना चाहा लेकिन उसने अचानक डॉक्टर को गले लगा लिया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि तभी वहां पर तीन लोग आ गए और उन्होंने पुलिसकर्मी होने का दावा किया। तीनों लोग कमरे में घुस गए और डॉक्टर को कपड़े उतारने पर मजबूर किया। फिर उन्होंने महिला के साथ डॉक्टर की कई तस्वीरें लीं।
विज्ञापन
आरोपियों ने पीड़ित डॉक्टर को धमकी दी कि वह उन्हें 10 लाख रुपये दे अन्यथा उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जाएंगी। अधिकारी ने कहा कि पीड़ित ने पुरुषों से अनुरोध किया कि वह उसके घर चलें क्योंकि अभी उसके पास उतनी मोटी रकम मौजूद नहीं है।
तीन में से दो आदमी डॉक्टर के साथ उसके निवास पर गए। डॉक्टर ने 5,15,000 रुपये और अपनी पत्नी के करीब पांच लाख रुपये के गहने दोनों पुरुषों को सौंप दिए। साथ में डॉक्टर ने घटना के बारे में पुलिस को भी सूचित कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बाद में महिला समेत अन्य आरोपी ने भी शहर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। एक आरोपी के घर से पुलिस की वर्दी बरामद की गई है। सभी चार आरोपियों को जमानत मिल गई है। मामले की जांच जारी है।