फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four people were killed and nine injured in accident in Maharashtra Washim district

महाराष्ट्र: वाशिम में बड़ा हादसा, चार की मौत और नौ घायल, शादी से लौटते वक्त ट्रैक्टर से टकराई वैन

Wed, 16 Feb 2022 01:12 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 16 Feb 2022 01:12 AM IST
सार

हादसा रात करीब आठ बजे हुआ।पीड़ित एक शादी में शामिल होने के बाद नागपुर से लौट रहे थे। लौटते वक्त उनका वाहन ट्रैक्टर से टकरा गया।

विज्ञापन
Four people were killed and nine injured in accident in Maharashtra Washim district
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में मंगलवार रात को एक वाहन की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। सभी लोग नागपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।  वाशिम के एसपी बच्चन सिंह ने जानकारी दी कि हादसा जुआलका थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पीड़ित एक शादी में शामिल होने के बाद नागपुर से लौट रहे थे, जब उनकी पिकअप वैन शलूबाजार से वाशिम को जोड़ने वाली सड़क पर एक स्थिर ट्रैक्टर से टकरा गई। आगे कहा कि ये सभी वाशिम जिले के सावंगा जहांगीर गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन


आठ बजे हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक हादसा रात करीब आठ बजे हुआ। स्थानीय पुलिस और स्वयंसेवक तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्भाग्य से, चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed