फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four people killed in road accidents on Gujarat-Daman border

गुजरात-दमन सीमा पर सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

Mon, 25 Feb 2019 06:41 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमन Published by: तिवारी अभिषेक Updated Mon, 25 Feb 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
Four people killed in road accidents on Gujarat-Daman border
प्रतीकात्मक तस्वीर

गुजरात और दमन की सीमा पर एक कार के सड़क पर डिवाइडर से टकराकर एक जांच चौकी पर पलट जाने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

विज्ञापन


भीमपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि कार में नौ यात्री थे। दुर्घटना रविवार देर रात गुजरात-दमन सीमा से लगे तटीय राजमार्ग पर पटालिया जांच चौकी के पास हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘कार चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की जिसमें कार एक डिवाइडर से टकरा गई और और तीन-चार बार पलट गई। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें वलसाड के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मृतक की पहचान सागर ढिंडा (14), सूरज हलपति (19), जिग्नेश पटेल (28) और के. पटेल के रूप में की। ये सभी वलसाड जिले के उदवडा के रहने वाले थे। कार में सवार सभी नौ यात्री एक शादी समारोह से वलसाड लौट रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed