{"_id":"5e4adb328ebc3ef2901fa079","slug":"four-people-including-the-principal-who-took-off-clothes-to-check-periods-were-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: माहवारी चेक करने के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली प्रिंसिपल समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: माहवारी चेक करने के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली प्रिंसिपल समेत चार गिरफ्तार
Tue, 18 Feb 2020 03:53 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 18 Feb 2020 03:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
गुजरात के कच्छ जिले के भुज के एक कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की 60 से ज्यादा छात्राओं को माहवारी (पीरियड्स) के सबूत के तौर पर उन्हें कपड़े उतारने पर मजबूर किए जाने के मामले में प्रिंसिपल समेत चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले इस मामले में कॉलेज ने अपने प्रिंसिपल, हॉस्टल रेक्टर और चपरासी को निलंबित कर दिया था। इस मामले में चार महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। चारों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 355 और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस मामले में कहा था कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गृह विभाग व शिक्षा विभाग को सख्त कार्रवाई करने के लिए आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन