{"_id":"5f1bf82f8ebc3e9f6a14ed9d","slug":"four-people-died-in-pond-while-having-bath-in-dwarka-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर तीन किशोरों समेत चार की मौत, तीनों किशोर रिश्ते में थे भाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तालाब में डूबकर तीन किशोरों समेत चार की मौत, तीनों किशोर रिश्ते में थे भाई
Sat, 25 Jul 2020 02:45 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, द्वारका
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, द्वारका
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबने से तीन किशोरों समेत चार लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के द्वारका जिले में एक दर्दनाक घटना हुई है। द्वारका में पानी में डूबकर तीन किशोरों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। द्वारका में बेकार पड़ी पत्थर की एक खदान में पानी से भरे तालाब में तीन किशोर समेत चार लोग डूब गए जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ऐसा बताया जा रहा है कि तीनों किशोर रिश्ते में भाई थे। खम्भालिया पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों किशोर धरमपुर गांव के पास स्थित खदान में पानी से भरे तालाब में नहाने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि पानी में घुसते ही वे डूबने लगे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि वहां से गुजर रहे उनके 55 वर्षीय रिश्तेदार ने मदद के लिए उनकी चीख पुकार सुनी। उसने उन्हें बचाने के लिए तलाब में छलांग लगा दी लेकिन वह भी उनके साथ डूबने लगा। तीनों किशोरों की आयु 15 से 19 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की एक टीम ने बाद में उनके शव निकाले जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए खम्भालिया में एक सरकारी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन