{"_id":"600dcc988ebc3e32904d6e79","slug":"four-people-dead-including-a-female-policeman-in-road-accident-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: सड़क दुर्घटना में महिला पुलिसकर्मी समेत चार लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: सड़क दुर्घटना में महिला पुलिसकर्मी समेत चार लोगों की मौत
Mon, 25 Jan 2021 01:08 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, बेलगावी
पीटीआई, बेलगावी
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
कर्नाटक के बेलगावी में रविवार को कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला पुलिस उपनिरीक्षक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बस गोवा से इलकल की ओर जा रही थी। यह दुर्घटना चचादी-गांटामार चौराहे पर रविवार दोपहर को हुई।
पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान बेलगावी महिला थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मी वासुदेव पवार, उनके बेटे प्रसाद, बहू अंकिता और घरेलू सहयोगी दीपा अनिल के रूप में हुई। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मुरगोड थाने में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन