{"_id":"601509c43c4e1a1c591d3105","slug":"four-people-booked-for-alleged-harassment-and-assault-on-dalit-youth-for-objecting-to-a-derogatory-word","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: दलित युवक को पीटा और उस पर पेशाब भी किया, चार गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: दलित युवक को पीटा और उस पर पेशाब भी किया, चार गिरफ्तार
Sat, 30 Jan 2021 01:16 PM IST
स्नेहा बलूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुदुकोट्टई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुदुकोट्टई
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के पुदुकोट्टई जिले में एक दलित युवक का कथित तौर पर उत्पीड़न और हमला करने के चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 18 साल के दलित युवक ने दावा किया है कि चार लोगों ने एक अपमानजनक शब्द पर आपत्ति जताने को लेकर उसकी पिटाई और उसपर पेशाब की।
विज्ञापन
18 वर्षीय युवक के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। अपनी शिकायत में दलित युवक ने दावा किया है कि उसके और प्रदीप नाम के युवक के बीच उस समय बहस छिड़ गई, जब वह अपने दोस्तों के साथ थानीकोंडान गांव में मछली पकड़ रहे थे।
विज्ञापन
दलित युवक ने कहा कि प्रदीप ने उसकी जाति के लिए अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया, जिसका उसने विरोध किया। पीड़ित ने कहा कि इसके बाद प्रदीप और तीन अन्य उसे एक कार में खींचकर एकांत जगह पर ले गए। यहां उन्होंने उसकी पिटाई की और फिर उसपर पेशाब कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित के शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 365, 342, 506, 294(बी), 323 और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले के आधार पर पुलिस ने प्रदीप और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।