फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four new judges of Supreme Court will take oath of office on Friday

11 साल बाद सुप्रीम कोर्ट में होंगे 31 जज, आज दिलाई जाएगी चार जजों को शपथ

Fri, 24 May 2019 07:52 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 24 May 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
Four new judges of Supreme Court will take oath of office on Friday
supreme court - फोटो : PTI

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे जस्टिस एस बोपन्ना, जस्टिस अनिरुद्ध बोस, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत को शपथ दिलाई जाएगी। कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने इन चारों नामों को मंगलवार को हरी झंडी दे दी थी। इन चारों के शपथ लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 31 हो जाएगी और यह अधिकतम तय संख्या है। शीर्ष अदालत में 11 वर्ष बाद पहली बार जजों की संपूर्ण संख्या होगी।

विज्ञापन


जस्टिस बोस फिलहाल झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं और जजों की अखिल भारतीय वरिष्ठता सूची में उनका स्थान 12वां है। वहीं जस्टिस बोपन्ना फिलहाल गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस है और वरिष्ठता सूची में उनका स्थान 36वां है। जबकि जस्टिस गवई फिलहाल बॉम्बे हाईकोर्ट में जज हैं जबकि जस्टिस सूर्यकांत हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं। 
विज्ञापन


सनद रहे कि कॉलेजियम ने जस्टिस बोस व जस्टिस बोपन्ना की सिफारिश सरकार को भेजी थी लेकिन सरकार ने वरिष्ठता और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का हवाला देते हुए इन दोनों नामों पर फिर से विचार करने के लिए कहा था। कॉलेजियम ने पुनर्विचार के बाद फिर से इनकी नियुक्ति की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed