{"_id":"5cffca85bdec22074b0ab1b0","slug":"four-new-charge-sheets-against-gautam-khaitan-accused-of-vvip-chopper-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवीआईपी चॉपर घोटाले के आरोपी गौतम खेतान के खिलाफ चार नए आरोपपत्र दायर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीवीआईपी चॉपर घोटाले के आरोपी गौतम खेतान के खिलाफ चार नए आरोपपत्र दायर
Tue, 11 Jun 2019 09:06 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 11 Jun 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
गौतम खेतान (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने वीवीआईपी चॉपर घोटाले में आरोपी वकील गौतम खेतान के खिलाफ चार नए आरोपपत्र दायर किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि टैक्स चोरी और सिंगापुर के बैंक खाते सार्वजनिक नहीं करने पर विभाग ने विशेष अदालत के समक्ष पिछले सप्ताह चार पूरक आरोपपत्र दायर किए हैं। इनमें उसके खिलाफ आयकर कानून की धारा 276 सी (1) (जानबूझकर कर चोरी) और धारा 277 (शपथपत्र में गलतबयानी) में आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले, आयकर विभाग ने खेतान के खिलाफ 2018 में और 2017 में विदेशों में संपत्ति रखने व सभी संपत्तियों और आय का खुलासा नहीं करने के लिए कम से कम नौ आरोपपत्र दायर किए थे। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों को खेतान के सिंगापुर में तीन बैंक खाते होने के नए सबूत मिले हैं। लिहाजा ये चारों आरोपपत्र वित्त वर्ष 2009-10 से 2012-13 तक के लिए दायर किए हैं।
विज्ञापन
उनका दावा है कि खेतान ने टैक्स अधिकारियों के समक्ष इन बैंक खातों के मालिक का खुलासा नहीं किया। विभाग ने कुछ महीने पहले तिहाड़ जेल में खेतान का बयान दर्ज किया था। खेतान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। अब तक आयकर विभाग खेतान के खिलाफ 13 आरोपपत्र दायर कर चुका है।
विज्ञापन