फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   four months gap for second dose of covishield become hurdle for indian migrants, waiting for vaccine passport

दूसरी डोज बनी मुसीबत: सरकार के नए नियम से फंस गए लाखों भारतीय, नौकरी के लिए नहीं लौट पा रहे विदेश

Fri, 28 May 2021 03:44 PM IST
Harendra Chaudhary आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 28 May 2021 03:44 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि दूसरी डोज के लिए चार महीने के अंतराल को कम करके डेढ़ महीना किया जाए। ताकि लोग नौकरी के लिए वापस जा सकें और अपने परिवार का पेट पाल सकें...

विज्ञापन
four months gap for second dose of covishield become hurdle for indian migrants, waiting for vaccine passport
वैक्सीन की डोज लेती युवती - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

केंद्र सरकार ने टीकाकरण का ऐसा नियम बना दिया कि लाखों भारतीय विदेश में वापस जाकर अपनी नौकरियों को तरस रहे हैं। दरअसल सरकार की कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज को लगाने में चार महीने का अंतर कर दिया और इसी के साथ वापस विदेश जाकर नौकरी ज्वाइन करने वाले लोगों को चार महीने तक बेरोजगार होना पड़ रहा है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले पर केंद्र सरकार को घेरा है।

विज्ञापन


कांग्रेस के सांसद केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को चिट्ठी लिखकर लाखों लोगों की इस समस्या से अवगत कराया है। वेणुगोपाल ने बताया कि सिर्फ केरल के ही तकरीबन पौने सात लाख लोगों की नौकरी चली गई, सभी लोग वापस अपने मुल्क हिंदुस्तान आ गए। सांसद ने बताया अब जब खाड़ी देशों में लोगों को वापस नौकरी पर रखा जा रहा है तो भारत के लोग नौकरी पाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया इसकी वजह केंद्र सरकार की नीति है। कहते हैं कि खाड़ी देशों में वापस जाने और वहां नौकरी पर दोबारा काम करने के लिए कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। लेकिन केंद्र सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए चार महीने का अंतराल रख दिया है। ऐसे में जो लोग वापस खाड़ी देशों में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए नौकरी का संकट देश में टीकाकरण की गलत नीति की वजह से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि दूसरी डोज के लिए चार महीने के अंतराल को कम करके डेढ़ महीना किया जाए। ताकि लोग नौकरी के लिए वापस जा सकें और अपने परिवार का पेट पाल सकें। इसके अलावा सांसद ने यह भी मांग की है कि खाड़ी देशों में नौकरी पर जाने वाले लोगों के टीकाकरण प्रमाण पत्र पर कोविशील्ड के साथ-साथ ऑक्सफोर्ड एक्स्ट्राजेनेका भी लिखा होना चाहिए। क्योंकि पूरी दुनिया में कोविशील्ड को इसी नाम से जाना जाता है ऐसा होने से हमारे देश के लोगों को खाड़ी देशों में किसी भी तरीके का संकट नहीं होगा।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि टीकाकरण की दूसरी डोज में जो अंतराल किया गया है तमाम तरीके के शोध के बाद किया गया है। इसलिए इस डोज की समय सीमा को तो नहीं बदला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed