फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   four men arrested for allegedly possessing banned drug worth Rupees 1,000 crore

मुंबई से जब्त हुई 1000 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित ड्रग्स, विदेश में बेचने की थी तैयारी

Fri, 28 Dec 2018 08:39 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांताक्रूज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांताक्रूज Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 28 Dec 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
four men arrested for allegedly possessing banned drug worth Rupees 1,000 crore
विनय मित्तल की गिरफ्तारी

क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने चार लोगों को कथित तौर पर प्रतिबंधित ड्रग फेंटानाइल को अपने कब्जे में रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बुधवार को सांताक्रूज के वकोला से 1000 करोड़ रुपये के प्रतिबंधित ड्रग को जब्त किया गया है। आरोपी की पहचान सलीम डोला, घनश्याम सरोज और दो भाईयों चंद्रमणि और संदीप तिवारी के तौर पर हुई है। गुप्तचरों ने उनके पास से ड्रग्स से भरे चार ड्रम जब्त करवाए हैं।

विज्ञापन


फेंटानाइल एक ऐसा ड्रग है जिसका अमूमन इस्तेमाल एनेस्थीसिया के तौर पर दर्द से राहत दिलाने के लिए होता है। इसका उपयोग नशे के लिए भी होता है। यह ड्रग नारकोटिक ड्रग्स एवं साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है। एक अधिकारी ने बताया ने बताया कि इस ड्रग के एक किलो की कीमत अतंरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


फेंटानाइल का इस्तेमाल खासतौर से कैंसर का इलाज करने के लिए होता है लेकिन इसे गैरकानूनी तरीकों से लैब में रिक्रिएशनल ड्रग की बिक्री के लिए बनाया जाता है। इसे कोकिन और हेरोइन के साथ मिलाया जाता है या फिर इनके विकल्प के तौर पर उपयोग किया जाता है। अमेरिका में इस नशे का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। हर साल वहां फेंटानाइल के ओवरडोज के कारण हजारों लोगों की मौत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, 'अपने गुप्तचर की सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद हमने सुभाषनगर में जाल बिछाया। जहां से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।' पकड़े गए आरोपियों मे से डोला को पहले भी राजस्व खुफिया निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग से संबंधित मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इस मामले में वह वर्तमान में ट्रायल का सामना कर रहा है।


डोला का मुंबई की एक अदालत ने 79 किलो चरस जब्ती के मामले में 2016 में बरी कर दिया था। सभी आरोपियों को बुधवार को अदालत के सामने पेश किया गया जहां से उन्हें 1 जनवरी तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। हालांकि अपने बचाव में उनका कहना है कि जो पदार्थ उनके पास से जब्त किया गया है वह फेंटानाइल नहीं है और उनके पास इसकी खरीद के वैध कागज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed