फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   four-member team deputed by the Home Ministry arrives Kolkata to assess the ground situation in West Bengal following post-poll violence

फैसला: गृह मंत्रालय की चार सदस्यीय टीम पहुंची बंगाल, हिंसा के मामलों की करेगी जांच

Thu, 06 May 2021 12:40 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कुमार संभव Updated Thu, 06 May 2021 12:40 PM IST
सार

अधिकारियों ने गुरुवार (6 मई) को बताया कि मंत्रालय के एक अतिरिक्त सचिव के नेतृत्व में दल पश्चिम बंगाल पहुंच चुका है।

विज्ञापन
four-member team deputed by the Home Ministry arrives Kolkata to assess the ground situation in West Bengal following post-poll violence
बंगाल हिंसा की जांच करने पहुंची टीम - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा के कारणों की पड़ताल करने और राज्य में जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया है। अधिकारियों ने गुरुवार (6 मई) को बताया कि मंत्रालय के एक अतिरिक्त सचिव के नेतृत्व में दल पश्चिम बंगाल पहुंच चुका है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार (5 मई) को पश्चिम बंगाल सरकार से राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने और समय गंवाए बिना ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा था।

विज्ञापन


मंत्रालय ने राज्य सरकार को चेतावनी दी थी कि यदि राज्य सरकार ऐसा करने में विफल होती है तो मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। राज्य के विभिन्न हिस्सों में चुनाव बाद हुई हिंसा में मंगलवार तक कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंडों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या की। महिला सदस्यों पर हमले किए।  उनके घरों में तोड़फोड़ की। दुकानों को लूट लिया और कार्यालयों को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को बंगाल के हिंसा प्रभावित परिवारों के सदस्यों से मुलाकात की थी। उन्होंने दावा किया था कि चुनाव बाद हिंसा में बंगाल में कम से कम 14 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है कि एक लाख के करीब लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन आरोपों का खंडन किया था। उन्होंने कहा कि हिंसा और टकराव उन क्षेत्रों में हो रहा है, जहां भाजपा के उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed