{"_id":"5c208edebdec2256c106ddba","slug":"four-killed-in-fire-in-mumbai-s-textile-warehouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: कपड़ा गोदाम में आग लगने से चार झुलसे, मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: कपड़ा गोदाम में आग लगने से चार झुलसे, मौत
Mon, 24 Dec 2018 02:11 PM IST
पूजा मेहरोत्रा
भाषा
भाषा
Published by: पूजा मेहरोत्रा
Updated Mon, 24 Dec 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
कपड़ा गोदाम में आग
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में नगर निगम के अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उपनगर कांदिवली में कपड़े के एक गोदाम में आग लगने से चार लोगों की आग में झुलसकर मौत हो गयी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि एमआईडीसी बस स्टॉप के पास दामू नगर में कपड़े के गोदाम में आग लगने की रिपोर्ट मिली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, ‘‘सोमवार सुबह पांच बजे घटनास्थल पर आग बुझा रहे दमकल कर्मियों ने गोदाम के मलबे से चार लोगों को निकाला।’’ उन्होंने बताया कि उन्हें कांदिवली के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मी गोदाम के स्टोररूम परिसर में तलाश कर रहे हैं। मरने वालों की पहचान के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि वे यहां पर काम करने वाले कामगार थे, लेकिन अभी इसकी पुष्टि की जानी है।
विज्ञापन