{"_id":"61db09ffd985985643509a31","slug":"four-killed-in-bus-truck-collision-in-maharashtra-five-killed-in-road-accident-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: बीड में बस और ट्रक की भिड़ंत में चार की मौत, गुजरात में सड़क हादसे में पांच की जान गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Accident: बीड में बस और ट्रक की भिड़ंत में चार की मौत, गुजरात में सड़क हादसे में पांच की जान गई
Sun, 09 Jan 2022 09:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 09 Jan 2022 09:44 PM IST
सार
गुजरात के अहमदाबाद जिले के ढोलका कस्बे के पास दो वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
भीषण सड़क हादसा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार को अंबाजोगाई-लातूर रोड पर एक ट्रक तथा राज्य परिवहन निगम की एक बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में चार व्यक्तियों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना नंदगांव गांव के पास हुई जब लातूर से औरंगाबाद जा रही बस, एक अन्य वाहन से आगे निकलने के चक्कर में ट्रक से भिड़ गई। अधिकारी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रक मशीनें लेकर तेलंगाना के हैदराबाद जा रहा था।
विज्ञापन
बरदापुर पुलिस थाने के निरीक्षक अशोक खरात ने कहा कि बस चालक समेत चार लोगों और एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 72 वर्षीय एक महिला भी शामिल है। घायल हुए 14 लोगों को अंबाजोगाई के स्वामी रामानंद तीर्थ सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पांच की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
गुजरात : दो वाहनों की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 10 घायल
वहीं, गुजरात के अहमदाबाद जिले के ढोलका कस्बे के पास दो वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पीड़ितों की आयु 27 से 48 वर्ष के बीच है। ढोलका शहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि दुर्घटना शनिवार देर रात राज्य राजमार्ग पर हुई, जब वैन के यात्री वडोदरा से बोटाद जिले के एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार मिनीवैन ने पीछे से दूसरे वाहन को टक्कर मार दी। वैन में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 10 अन्य घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना में मारे गए लोगों में वैन चालक भी शामिल है।