फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four judges elevated as high court chief justices

Chief Justice: चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, इन जजों को मिलीं जिम्मेदारियां

Wed, 19 Jul 2023 09:48 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 19 Jul 2023 09:48 PM IST
सार

कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आलोक अराधे को तेलंगाना उच्च न्यायालय, उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुभासिस तालापात्रा को उड़ीसा उच्च न्यायालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल को गुजरात उच्च न्यायालय और गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आशीष जे. देसाई को केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन
Four judges elevated as high court chief justices
Demo Pic - फोटो : google

विस्तार

चार न्यायाधीशों को बुधवार को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक ट्वीट में बताया कि कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आलोक अराधे को तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन


इसी तरह, उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुभासिस तालापात्रा को मौजूदा मुख्य न्यायाधीश के पद छोड़ने के बाद आठ सितंबर से उसी उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आशीष जे. देसाई को केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed