फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four directors arrested in connection with the shoddy construction of the Chhatrapati Shivaji Maharaj flyover

अहमदाबाद: घटिया फ्लाईओवर निर्माण पर चार निदेशक गिरफ्तार, 44 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था तैयार

Tue, 30 May 2023 06:42 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 30 May 2023 06:42 AM IST
सार

इसका निर्माण शहर के हटकेश्वर में 44 करोड़ रुपये की लागत से कराया था। यह 2017 में चालू हुआ था। अहमदाबाद नगर निगम ने फ्लाईओवर को गिराने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Four directors arrested in connection with the shoddy construction of the Chhatrapati Shivaji Maharaj flyover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में छत्रपति शिवाजी महाराज फ्लाईओवर के घटिया निर्माण के मामले में अजय इंजीनियरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. के चार निदेशकों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इसका निर्माण शहर के हटकेश्वर में 44 करोड़ रुपये की लागत से कराया था। यह 2017 में चालू हुआ था। अहमदाबाद नगर निगम ने फ्लाईओवर को गिराने का फैसला किया है। पुल के खराब गुणवत्ता को लेकर एएमसी ने फर्म के चार निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन


इन धाराओं में दर्ज की गई थी प्राथमिकी
एईआईपीएल के अध्यक्ष रमेश पटेल (69), उनके बेटे कल्पेश (43), चिराग (46) और एक अन्य निदेशक रसिकभाई पटेल (61) के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 409 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 120 के तहत खोखरा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। खोखरा पुलिस थाने के निरीक्षक ए वाई पटेल ने कहा कि चारों को रविवार रात करीब 10 बजे हिरासत में ले लिया गया। चिकित्सीय परीक्षण और प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। नगर आयुक्त एम थेनारासन ने घोषणा की कि एएमसी 44 करोड़ रुपये की लागत पुल को ध्वस्त करेगी, जो 2017 में खुलने के चार साल के भीतर टूटना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed