फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   four days Bird a thon for bird lovers will begin on February 18

पक्षी प्रेमियों के लिए: बर्ड काउंट इंडिया की चार दिवसीय बर्ड-ए-थॉन की शुरुआत 18 फरवरी से

Wed, 16 Feb 2022 07:13 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 16 Feb 2022 07:13 AM IST
सार

संगठन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट (जीबीबीसी) में दुनियाभर के एक लाख से ज्यादा पक्षी प्रेमी भाग लेते हैं। पिछलेसाल पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के बारे देश भर के पक्षी प्रेमियों ने रिकॉर्ड तैयार किया था।

विज्ञापन
four days Bird a thon for bird lovers will begin on February 18
पक्षी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजाद परिंदों की चहचहाहट में दुनियावी शोर-गुल को भुलाने और उनके खूबसूरत परवाज को घंटों निहारने वाले पक्षी प्रेमियों के लिए चार दिवसीयबर्ड-ए-थॉन की 18 फरवरी से शुरुआत होगी। इस अभियान के तहत देशभर के पक्षी प्रेमी विभिन्न पक्षियों की प्रजातियों को देखेंगे और उसके बारे में जानकारीदर्ज करेंगे।

विज्ञापन


संगठन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट (जीबीबीसी) में दुनियाभर के एक लाख से ज्यादा पक्षी प्रेमी भाग लेते हैं। पिछलेसाल पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के बारे देश भर के पक्षी प्रेमियों ने रिकॉर्ड तैयार किया था।
विज्ञापन


भारत को इस अभियान में दुनिया में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था।स्टेला मैरिस कॉलेज, चेन्नई की प्रोफेसर विद्या स्वामीनाथन ने कहा, मैं हर साल जीबीबीसी और सीबीसी का इंतजार करती हूं। इसके जरिये देशभर के साथ हीदुनियाभर के पक्षी प्रेमी पक्षियों को निहारने और उनके बारे में रियल टाइम चेक लिस्ट तैयार करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हमारे आस पास उनके जीवन मेंबदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण है। वर्ष 2021 में भारत पक्षियों की प्रजातियों के बारे में सूचना देने में कोलंबिया के बाद दूसरे स्थान पर था।

वहीं, चेक लिस्टअपलोड करने के मामले में अमेरिका और कनाडा के बाद तीसरे नंबर पर था। भारत में तीन जो सबसे ज्यादा पक्षी दिखे, उनमें मैना, बुलबुल और तोता थे।


बतादें, बर्ड काउंट इंडिया विभिन्न पक्षी प्रेमी संगठनों का एक समूह है। यह पक्षियों के बारे में लोगों की जानकारी को बढ़ाने और यह बताने का प्रयास करता है किकहां किन प्रजातियों के पक्षियों की संख्या अधिक है। यह संगठन पक्षियों की निगरानी के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है और इससे जुड़ेसंगठनों की मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed