{"_id":"66d35471ff0c1681ab0809c0","slug":"four-cops-suspended-after-cctv-video-shows-them-planting-drugs-on-man-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: CCTV में कैद मुंबई पुलिस की करतूत, युवक की जेब में ड्रग्स रखते पकड़े गए; चार पुलिसकर्मी पर एक्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: CCTV में कैद मुंबई पुलिस की करतूत, युवक की जेब में ड्रग्स रखते पकड़े गए; चार पुलिसकर्मी पर एक्शन
Sat, 31 Aug 2024 11:05 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:05 PM IST
सार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की पुलिस एक बार फिर शर्मसार हुई है, इसकी वजह उनके ही विभाग के लोग हैं। दरअसल एक युवक की जेब में ड्रग्स रखते हुए पुलिसकर्मियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। फिलहाल इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
CCTV में कैद मुंबई पुलिस की करतूत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस की तरफ से एक युवक को ड्रग्स के केस में फंसाने के प्रयास करने की घटना सीसीटीवी में कैद होने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद शनिवार को चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। फुटेज में कथित तौर पर छापे के दौरान एक व्यक्ति के घर में ड्रग्स रखते हुए दिखाया गया है।
एक पुलिस उपनिरीक्षक और तीन कांस्टेबल पर एक्शन
पुलिस उपायुक्त (जोन XI) राजतिलक रोशन ने बताया कि निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एक पुलिस उपनिरीक्षक और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि खार पुलिस स्टेशन के आतंकवाद निरोधक प्रकोष्ठ से जुड़े पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार शाम शहर के कलिना इलाके में एक खुले भूखंड पर छापा मारा और डेनियल नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।
सीसीटीवी में कैद हुई पुलिसकर्मी की करतूत
लेकिन घटना के सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी को संदिग्ध की कमर की जेब में कुछ डालते हुए दिखाया गया है। एक स्थानीय समाचार चैनल से बात करते हुए डेनियल ने दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने पहले उन्हें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी दी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनकी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं, तो उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया- डीसीपी
मामले में डीसीपी रोशन ने बताया कि तय प्रक्रिया का पालन नहीं करने और वीडियो में दिख रही संदिग्ध हरकतों के लिए चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है और जांच लंबित रहने तक उन्हें निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा, वे ड्रग्स के बारे में सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने जो कुछ भी किया, वह सीसीटीवी में दिख रहा है। वहीं डेनियल के एक सहयोगी ने आरोप लगाया कि जिस प्लॉट पर यह घटना हुई, उसे लेकर विवाद के चलते एक बिल्डर के इशारे पर उन्हें निशाना बनाया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन