फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four booked for cheating elderly doctor in Thane, know all about

Maharashtra: बुजुर्ग डॉक्टर से धोखाधड़ी कर अस्पताल पर कर लिया कब्जा, ठाणे में हुई घटना, चार पर केस

Sat, 15 Oct 2022 03:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 15 Oct 2022 03:01 PM IST
सार

डॉक्टर ने शुक्रवार को ठाणे के कालवा पुलिस थाने से इस मामले में शिकायत की थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात करने पर भादंवि की धारा 406, धोखाधड़ी के आरोप में धारा 420 व अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Four booked for cheating elderly doctor in Thane, know all about
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 79 साल के एक डॉक्टर के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। चार लोगों ने बुजुर्ग डॉक्टर से धोखा करते हुए उनके अस्पताल पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


डॉक्टर ने शुक्रवार को ठाणे के कालवा पुलिस थाने से इस मामले में शिकायत की थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात करने पर भादंवि की धारा 406, धोखाधड़ी के आरोप में धारा 420 व अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता डॉक्टर ने चिकित्सा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त वर्ष 2002 में कालवा में अस्पताल बनाया था। यह मार्च 2022 तक चलता रहा, इसके बाद उन्होंने इसे किराए पर देने का फैसला किया। इसे लेकर उनसे एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) ने संपर्क किया, जो उनके अस्पताल पर आया करता था। उसने डॉक्टर को झांसा दिया कि वे अच्छा पैसा कमा सकते हैं, यदि वे अस्पताल परिसर में एक दवा दुकान डाल दें। इसके साथ ही उसने अस्पताल चलाने का प्रस्ताव दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्ष अनुबंध करते इसके पूर्व ही उक्त एमआर ने तीन अन्य आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए अस्पताल पर कब्जा कर लिया और अवैध ढंग से उसका संचालन शुरू कर दिया। आरोपियों ने पूर्व में किए गए वादे के अनुसार 13.50 लाख रुपये भी अदा नहीं किए। आरोपियों ने नगर परिषद और सरकार के टैक्स भी अदा नहीं किए। 

पुलिस ने बताया कि मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed