फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four arrested for posing as IT officials loots 17 gold biscuits worth Rs 60 lakh in Hyderabad

Hyderabad: फर्जी आयकर अधिकारी बनकर लूटे 60 लाख रुपये के सोने के बिस्कुट, चार गिरफ्तार

Wed, 31 May 2023 07:29 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 31 May 2023 07:29 AM IST
सार

हैदराबाद पुलिस के मुताबिक, 27 मई को आठ से दस लोगों ने खुद को आयकर अधिकारी के रूप में पेश किया और सिद्धिविनायक नाम की ज्वेलरी की दुकान से 60 लाख रुपये मूल्य के 17 सोने के बिस्कुट चुरा लिए।

विज्ञापन
Four arrested for posing as IT officials loots 17 gold biscuits worth Rs 60 lakh in Hyderabad
CV Anand Commissioner of Police Hyderabad City, - फोटो : ANI

विस्तार

हैदराबाद पुलिस ने फर्जी आयकर अधिकारी बनकर लोगों से लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनपर खुद को आयकर अधिकारी बताकर हैदराबाद की एक दुकान से 60 लाख रुपये के सोने के बिस्कुट चुराने का आरोप है। हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान रहमान गफूर अतहर, जाकिर गनी अतहर, प्रवीण यादव और आकाश अरुण होविल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि 27 मई को आठ से 10 लोगों ने आयकर अधिकारियों के रूप में पेश किया और हैदराबाद के मोंडा मार्केट में सिद्धिविनायक नाम की एक दुकान से 60 लाख रुपये मूल्य के 17 सोने के बिस्कुट चुरा लिए।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से सोने के सात बिस्कुट बरामद किए गए हैं। अन्य आरोपी फरार हैं, जिन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed