{"_id":"5df240358ebc3e87b75c9a46","slug":"founder-of-virgin-group-richard-branson-met-maharashtra-cm-uddhav-thackeray-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन ने सीएम उद्धव ठाकरे से की मुलाकात ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन ने सीएम उद्धव ठाकरे से की मुलाकात
Thu, 12 Dec 2019 07:05 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 12 Dec 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Richard Branson met CM Uddhav Thackeray
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के अरबपति उद्योगपति वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन ने गुरुवार को मुंबई में सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक उनकी यह मुलाकात 10 अरब डॉलर की मुंबई-पुणे हाइपरलूप परियोजना को लेकर चल रही गलतफहमियों को दूर करने के लिए थी।
विज्ञापन
मुलाकात से पहले रिचर्ड ब्रैनसन ने संवाददाताओं से कहा कि इस परियोजना की पूरी लागत का वहन निजी क्षेत्र ही करेगा और सरकार से इसे वित्तपोषण की कोई जरूरत नहीं होगी। यह एक शिष्टाचार मुलाकात भर है यह सुनिश्चित करने के लिये है कि परियोजना को लेकर गलतफहमियां दूर हों।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, जब भी सरकार बदलती है और आपके पास कोई बड़ी परियोजना होती है, ऐसे में शिष्टाचार भेंट जरूरी हो जाती है। उद्धव ठाकरे तथा गठबंधन में उनके इर्द-गिर्द के लोगों को वैसे लोगों से मुलाकात करने की जरूरत है जो राज्य में बड़ी परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं या काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा हमें बस यह देखने की जरूरत है कि क्या नयी सरकार भी पुरानी सरकार की तरह परियोजना को लेकर उत्साहित है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंजीनियर लास वेगास में स्थित कंपनी के हाइपरलूप संयंत्र में परियोजना पर काम कर रहे हैं और वे मुंबई-पुणे परियोजना को शीघ्र शुरू करने के लिये तैयार हैं। ब्रैनसन ने स्पष्ट किया कि वह एयर इंडिया खरीदने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं।