फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former union minister and congress leader rl jalappa passed away on friday, cm Basavaraj Bommai paid last respects 

कर्नाटक: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरएल जलप्पा का 96 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल में थे भर्ती

Fri, 17 Dec 2021 11:11 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 17 Dec 2021 11:11 PM IST
सार

आरएल जलप्पा का अंतिम संस्कार शनिवार 18 दिसंबर 2021 को शाम 4 बजे डोड्डाबल्लापुर में किया जाएगा। जलप्पा कर्नाटक के एक प्रमुख राजनेता थे। वह लोकसभा के लिए चार बार चुने गए थे और केंद्रीय मंत्री भी बनें।

विज्ञापन
former union minister and congress leader rl jalappa passed away on friday, cm Basavaraj Bommai paid last respects 
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरएल जलप्पा का शुक्रवार को निधन हो गया। - फोटो : ANI

विस्तार

दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरएल जलप्पा का शुक्रवार को कोलार के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 96 वर्ष थी और वह किडनी व फेफड़ों समेत अन्य उम्र आधारित बीमारियों से ग्रस्त थे। वह पिछले 15-20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। पिछले कुछ दिनों से उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था। उनके दिमाग में लकवा भी मार दिया था जिसकी इसी साल की शुरुआत में सर्जरी हुई थी।

विज्ञापन


आरएल जलप्पा का अंतिम संस्कार शनिवार 18 दिसंबर 2021 को शाम 4 बजे डोड्डाबल्लापुर में किया जाएगा। जलप्पा कर्नाटक के एक प्रमुख राजनेता थे। वह लोकसभा के लिए चार बार चुने गए थे और केंद्रीय मंत्री भी बनें। मौत के बाद उनकी आंखें दान कर दी गई है। आरएल जलप्पा के निधन पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षण संस्थानों के निर्माण और समाजसेवा में जलप्पा ने बड़ा योगदान दिया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed