{"_id":"5daf8fd18ebc3e939e471b90","slug":"former-tripura-minister-badal-chaudhary-arrested-in-630-crore-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"630 करोड़ के घोटाले में त्रिपुरा के पूर्व मंत्री बादल चौधरी को पुलिस ने अस्पताल से किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
630 करोड़ के घोटाले में त्रिपुरा के पूर्व मंत्री बादल चौधरी को पुलिस ने अस्पताल से किया गिरफ्तार
Wed, 23 Oct 2019 05:32 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 23 Oct 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
बादल चौधरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुरा पुलिस ने माकपा के केंद्रीय समिति के सदस्य और पूर्व मंत्री बादल चौधरी को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। माकपा की पूर्ववर्ती सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे चौधरी पर 630 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
वेस्ट त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक माणिक दास ने बताया कि चौधरी को सोमवार रात गिरफ्तार किया गया। स्थानीय अदालत से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद से वह फरार थे। ऐसी सूचना थी कि माकपा नेता चौधरी को एक अस्पताल में भर्ती करा गया है, जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
चौधरी फिलहाल अस्पताल में ही हैं और स्वस्थ होने पर पुलिस उन्हें अपनी हिरासत में लेगी। इसी मामले में पुलिस पहले ही पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर रहे सुनील भौमिक को गिरफ्तार कर चुकी है। त्रिपुरा के पूर्व मंत्री माणिक सरकार, माकपा राज्य समिति के सचिव गौतम दास और दूसरे वाम नेताओं ने सोमवार रात अस्पताल पहुंचकर चौधरी से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि चौधरी की हालत नाजुक है।
विज्ञापन