फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengali Actor And Former MP Tapas Pal Death News In Hindi: Death in Mumbai due to cardiac arrest

Tapas Pal Died: बंगाली अभिनेता और पूर्व सांसद तपस पॉल का हृदय गति रुकने से मुंबई में निधन

Tue, 18 Feb 2020 10:02 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Tue, 18 Feb 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Bengali Actor And Former MP Tapas Pal Death News In Hindi: Death in Mumbai due to cardiac arrest
TapasPal (File Photo) - फोटो : Twitter
तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तपस पॉल का 61 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने के कारण मुंबई के एक निजी अस्पताल में मंगलवार तड़के निधन हो गया। तपस पॉल बंगाली फिल्मों के जाने माने अभिनेता थे।
विज्ञापन

 

 

परिवारिक सूत्रों ने बताया कि पॉल अपनी बेटी से मिलने मुंबई गए थे। कोलकाता लौटते समय मुम्बई हवाई अड्डे पर उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार सुबह करीब चार बजे उनका निधन हो गया। उन्हें हृदय संबंधी बीमारियां थीं और पिछले दो साल से लगातार उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


पॉल कृष्णानगर से दो बार सांसद और अलीपुर से विधायक रह चुके हैं। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है। सीबीआई ने 2016 में रोज वैली चिटफंड मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था और करीब 13 महीने बाद उन्हें जमानत मिली थी। इसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

29 सितंबर 1958 को जन्मे पॉल ने 22 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की और 1980 में अपनी पहली फिल्म दादर कीर्ति से लोकप्रियता हासिल की थी। बाद में, साहेब (1981), परबत प्रिया (1984), भालोबासा भालोबासा (1985), अनुरागर चोयान (1986), अमर बंधन (1986) सहित उनकी कई फिल्में लोकप्रिय हुईं। साहेब में उनकी भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पाल ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ 'अबोध' फिल्म में अभिनय किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed