फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former TMC leader Ripun Bora joins Congress in Charaideo, Assam

Politics: टीएमसी से दो साल का नाता तोड़ रिपुन बोरा फिर कांग्रेस में हुए शामिल; बोले- भाजपा का अंत समय की मांग

Sun, 08 Sep 2024 05:13 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 08 Sep 2024 05:13 PM IST
सार

असम के प्रभारी कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह ने चराईदेव में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी का पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद रिपुन बोरा ने कहा कि कांग्रेस मेरा पुराना घर है और आज मैं अपने घर लौटा हूं।

विज्ञापन
Former TMC leader Ripun Bora joins Congress in Charaideo, Assam
रिपुन बोरा - फोटो : x/@ripunbora

विस्तार

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद आज रविवार को चराइदेव में आयोजिक एक कार्यक्रम में उन्होंने दोबारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बोरा के साथ टीएमसी के कई अन्य शीर्ष पदाधिकारी भी कांग्रेस में शामिल हुए।

विज्ञापन


असम के प्रभारी कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह ने चराईदेव में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी का पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद रिपुन बोरा ने कहा कि कांग्रेस मेरा पुराना घर है और आज मैं अपने घर लौटा हूं। मैं दो साल तक टीएमसी में था। इस समय असम और पूरे देश में जो माहौल है, उसे बदलना समय की मांग है। लोग भाजपा के कुशासन से तंग आ चुके हैं। अपील करते हुए बोरा ने कहा कि भ्रष्ट, फासीवादी और जनविरोधी भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर भाजपा को असम से उखाड़ फेंकना होगा और इसे रहने योग्य बनाना होगा। इसलिए मैं असम राज्य समिति (टीएमसी) के 36 पदाधिकारियों के साथ इसे मजबूत करने के लिए कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। हम सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे और सत्तारूढ़ गठबंधन में हो रहे भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता का पर्दाफाश करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, इस दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की विस्तारित कार्यकारिणी पीसीसी की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। हम विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति और वर्तमान भाजपा सरकार में व्यापक भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बोरा 2016 से 2021 तक असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। हालांकि, वह 2022 में टीएमसी में शामिल हो गए और उन्हें असम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने अगस्त 2024 तक कार्य किया लेकिन 1 सितंबर 2024 को कई अन्य टीएमसी नेताओं और सदस्यों के साथ इस्तीफा दे दिया। बोरा ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंपा था।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed