फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former TMC leader Rajib Banerjee, Rudranil Ghosh, Rathin Chakraborti, Baishali Dalmiya, Prabir Ghoshal Joined BJP

ममता को एक और झटका, टीएमसी के तीन विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

Sat, 30 Jan 2021 10:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 30 Jan 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Former TMC leader Rajib Banerjee, Rudranil Ghosh, Rathin Chakraborti, Baishali Dalmiya, Prabir Ghoshal Joined BJP
राजीब बनर्जी ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं एवं विधायकों के टूटने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को पार्टी के तीन विधायकों समेत पांच नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। दिल्ली में शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष इन सभी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में बंगाल के पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी के अलावा विधायक प्रबीर घोषाल, बैशाली डालमिया, अभिनेता रुद्रनील घोष और हावड़ा के पूर्व मेयर रतिन चक्रवर्ती शामिल हैं। 

विज्ञापन

 

इससे पहले शनिवार को इन सभी नेताओं को बंगाल से हवाई मार्ग से दिल्ली लाया गया था। बंगाल में भाजपा के नेता मुकुल रॉय व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इन सभी को दिल्ली लेकर आए थे। बता दें कि दिल्ली में इस्राइल के दूतावास के पास हुए बम धमाके के बाद सुरक्षा के मद्देनजर अमित शाह का बंगाल दौरा टाल दिया गया था। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिल्ली लाकर भाजपा की सदस्यता दिलाया जाना बंगाल की मुख्यमंत्र ममता बनर्जी के लिए एक और झटका है।

विज्ञापन


भाजपा में जाते ही ममता सरकार पर बरसे राजीब बनर्जी
भाजपा का दामन थामने के बाद राजीब बनर्जी ने बंगाल की सरकार को कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए गृहमंत्री से हुई मुलाकात का पूरा ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री से मुलाकात कर पश्चिम बंगाल के हालात की जानकारी दी। मैंने उन्हें बताया कि राज्य की जनता घोर निराशा के दौर से गुजर रही है। राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति सुधारने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उद्योग स्थापित करने की आवश्यकता है ताकि प्रदेश के युवओं को रोजगार मिल सके। बनर्जी ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री शाह से राज्य के लिए विशेष पैकेज की मांग भी की। बनर्जी ने बताया कि इन सब बातों को सुनने के बाद शाह ने कहा कि यदि बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो यह हमारे लिए सम्मान की बात होगी। यदि हमारी सरकार बनती है तो प्रदेश में संपूर्ण विकास के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा।

विजयवर्गीय ने कहा- 'सोनार बांग्ला' का सपना साकार करेगी भाजपा
इधर, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि बंगाल की जनता समझ रही है कि भाजपा की सरकार ही प्रदेश का विकास कर सकती है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और बंगाल की जनता महसूस कर रहे हैं कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने अब तक उन्हें ठगा ही है। हमें उम्मीद है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी यहां सरकार बनाएगी और 'सोनार बांग्ला' को साकार करेगी।


 

अमित शाह ने बनर्जी को बताया था फाइटर

बता दें कि राजीब बनर्जी के तृणमूल कांग्रेस छोड़ने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन कर फाइटर यानी लड़ाका बताया था। बनर्जी ने अपने अन्य साथियों के साथ दिल्ली में शाह और अन्य भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

बता दें, राजीब बनर्जी ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़ी थी, जबकि विधायक प्रबीर घोषाल और बैशाली डालमिया को ममता बनर्जी की पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इनके साथ हावड़ा के पूर्व मेयर रतिन चक्रवर्ती के साथ विशेष विमान से दिल्ली लाया गया था। 

बनर्जी बोले, अमित शाह ने बुलाया
इससे पहले राजीब बनर्जी ने कोलकाता में एक बांग्ला समाचार चैनल से कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस से मेरे इस्तीफे के बाद मुझे भाजपा नेतृत्व से फोन आया। अमित शाह जी ने मुझे दिल्ली आने को कहा। अगर मुझे राज्य के विकास के संबंध में आश्वासन मिलता है तो मैं पार्टी में शामिल हो जाऊंगा।’  भाजपा में उनकी संभावित भूमिका के संबंध में पूछे जाने पर बनर्जी ने कहा कि यह पार्टी को तय करना है। उन्होंने कहा, मैं जनता के लिए काम करना चाहता हूं। इसलिए मुझे जो जिम्मेदारी दी जाती है, मैं उसे स्वीकार करुंगा।

शाह का दौरा रद्द होने से दिल्ली बुलाया

भाजपा सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं को पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को हावड़ा के डुमुरजुला में प्रस्तावित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में भाजपा में शामिल कराया जाना था। हालांकि दिल्ली में इस्रायल के दूतावास के बाहर विस्फोट की घटना के बाद शाह का पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। अब कार्यक्रम में शाह की जगह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed