{"_id":"602b146bbab6c077ad0b8d4d","slug":"former-supreme-court-judge-pb-sawant-died-of-a-heart-attack-at-90-years-of-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज पीबी सावंत का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज पीबी सावंत का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
Tue, 16 Feb 2021 06:10 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पुणे
एजेंसी, पुणे
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 16 Feb 2021 06:10 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश पीबी सावंत
- फोटो : twitter
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश पीबी सावंत का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। वह 90 वर्ष के थे। न्यायमूर्ति सावंत पुणे में 31 दिसंबर, 2017 में आयोजित एल्गार परिषद सम्मेलन के सह-संयोजकों में से एक थे।
विज्ञापन
वह साल 2002 के गुजरात दंगे की जांच करने वाले एक पैनल का भी हिस्सा थे। वह भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष भी रहे। उनकी बेटी सुजाता माने ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा और सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर घर पर ही उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
1957 में उन्होंने वकील के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद 1973 में वह बॉम्बे हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए। वर्ष 1989 में न्यायमूर्ति सावंत सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए। वह 1995 में सेवानिवृत्त हो गए थे, लेकिन सार्वजनिक जीवन में वह सक्रिय बने रहे।
विज्ञापन