{"_id":"66862a686da06a1ce509020b","slug":"former-railway-minister-and-tmc-leader-mukul-roy-admitted-to-hospital-news-in-hindi-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बाथरूम में गिरकर बेहोश हुए टीएमसी नेता मुकुल रॉय, सिर में लगी चोट; अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बाथरूम में गिरकर बेहोश हुए टीएमसी नेता मुकुल रॉय, सिर में लगी चोट; अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
Thu, 04 Jul 2024 10:22 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:22 AM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय न्यूरोलॉजिकल परेशानियों से पीड़ित हैं। उन्हें होश खोने से पहले उल्टी भी हुई। अधिकारी ने बताया कि उनका मेडिकल परीक्षण किया गया और फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
मुकुल रॉय
- फोटो : ANI
विस्तार
पूर्व रेलवे मंत्री मुकुल रॉय अपने घर के बाथरूम में गिरकर बेहोश गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। बुधवार की शाम को बाथरूम में गिरने के कारण उनके सिर में चोट लगी। फिलहाल उनकी हालत कुछ हद तक स्थिर लेकिन गंभीर है। अस्पताल के अधिकारियों ने 24 घंटे उनकी देखभाल के लिए डॉक्टरों की एक टीम का गठन किया है।
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय न्यूरोलॉजिकल परेशानियों से पीड़ित हैं। उन्हें होश खोने से पहले उल्टी भी हुई। अधिकारी ने बताया कि उनका मेडिकल परीक्षण किया गया और फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है। मुकुल रॉय के बेटे ने कहा, "घर के बाथरूम में बाबा गिर गए। उनके सिर में चोट लगी। उन्होंने उल्टी की और फिर होश खो दिया। हम उन्हें अस्पताल ले गए।"
टीएमसी के संस्थापक सदस्यों में से एक मुकुल रॉय डिमेंशिया से पीड़ित हैं। वह 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में उत्तर कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी। हालांकि, इसके बाद वह टीएमसी में वापस शामिल हो गए।