{"_id":"6155554b8ebc3e61ec56eecf","slug":"former-punjab-cm-captain-amarinder-singh-meets-nsa-ajit-doval","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गृह मंत्री शाह के बाद अब डोभाल से मिले कैप्टन, सिद्धू के पाकिस्तान कनेक्शन पर उठाए थे सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली: गृह मंत्री शाह के बाद अब डोभाल से मिले कैप्टन, सिद्धू के पाकिस्तान कनेक्शन पर उठाए थे सवाल
Thu, 30 Sep 2021 12:20 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:20 PM IST
सार
गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद यानी गुरुवार को पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद यानी गुरुवार को पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। अमरिंदर सिंह ने डोभाल से यह मुलाकात ऐसे समय में की है जब पंजाब में राजनीतिक संकट का दौर जारी है। पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस की कलह दिल्ली तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
अहम मानी जा रही है दोनों के बीच यह मुलाकात
अमरिंदर सिंह और अजित डोभाल की यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि पूर्व सीएम ने हाल में ही नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोलते हुए कहा था कि सिद्धु की इमरान खान और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख कमर बाजवा से गहरी दोस्ती है और अगर उन्हें पंजाब में किसी भी बड़े पद पर रखा जाता है तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सही नहीं होगा।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर ने बुधवार को की थी अमित शाह से मुलाकात
गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे थे। दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई। माना जा रहा है कि शाह ने अमरिंदर से भाजपा में शामिल होने पर चर्चा की। इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि अमरिंदर सिंह दिल्ली में कांग्रेस के बागी जी-23 गुट के नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार ने बताया कि पूर्व सीएम ने अमित शाह से मिलकर किसानों से जुड़े मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच कृषि कानूनों को लेकर जारी प्रदर्शन पर बात हुई। कैप्टन ने शाह से जल्द से जल्द इन कानूनों को वापस लेकर एमएसपी लागू करने की मांग उठाई। इसके अलावा पंजाब में अलग-अलग फसल उगाने पर जोर देने की भी अपील की।