फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former president Ram Nath Kovind said PM Modi true follower of Ambedkar

Former president Ram Nath Kovind: कोविंद बोले-पीएम मोदी बीआर अंबेडकर के सच्चे अनुयायी

Fri, 16 Sep 2022 08:47 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 08:47 PM IST
सार

कोविंद ने कहा कि, नरेंद्र मोदी भी पहले भारत की बात करते हैं। उन्होंने कहा, जारी की गई  किताब इस बात का प्रमाण है कि मोदी अंबेडकर के सच्चे अनुयायी हैं। 

विज्ञापन
Former president Ram Nath Kovind said PM Modi true follower of Ambedkar
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : Twitter : @rashtrapatibhvn

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज में सुधार के लिए कार्य कर रहे हैं। साथ ही पीएम भीमराव अंबेडकर के सच्चे अनुयायी हैं। शुक्रवार को कोविंद अंबेडकर एंड मोदी रिफॉर्मर्स आइडियाज, परफॉर्मर्स इम्प्लीमेंटेशन नामक पुस्तक के विमोचन के दौरान बोल रहे थे। इस अवसर पर भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के जी बालकृष्णन, ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन के निदेशक हितेश जैन, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन भी मौजूद थे।
विज्ञापन


कोविंद ने कहा कि, बाबासाहेब ने संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में जम्मू और कश्मीर को एक विशेष दर्जा देने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। बाद में जम्मू और कश्मीर को एक विशेष दर्जा दिया गया था। यह सबकुछ बाबा साहेब की इच्छा के खिलाफ हुआ। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से इस असमानता को अगस्त 2019 में मोदी सरकार के प्रयासों ने हटा दिया। कोविंद ने कहा,  यह बाबासाहेब के आदर्शों को भी पूरा करता है। उन्होंने कहा कि, खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे जम्मू-कश्मीर से इस असमानता को खत्म करने के हस्ताक्षर करने का अवसर मिला।
विज्ञापन


कोविंद ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जब देश साम्प्रदायिकता की गिरफ्त में था, नेताओं के एक बड़े वर्ग ने सुझाव दिया कि लोगों को धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। नेताओं के एक बड़े वर्ग ने कहा कि हमें कहना चाहिए कि हम पहले भारतीय हैं और बाद में हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई हैं। लेकिन बाबासाहेब की सोच उच्च स्तर की थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें कहना चाहिए कि हम पहले भारतीय हैं, बाद में भारतीय और बाद में भी भारतीय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि, नरेंद्र मोदी भी पहले भारत की बात करते हैं। उन्होंने कहा, किताब इस बात का प्रमाण है कि मोदी अंबेडकर के सच्चे अनुयायी हैं। प्रधानमंत्री ने अंबेडकर द्वारा निर्धारित आदर्शों के अनुरूप सुशासन और सामाजिक मुद्दों के समाधान के लिए कई पहल की हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed