{"_id":"62de6395c338c4331a23e9d2","slug":"former-president-ram-nath-kovind-new-address-is-ram-vilas-paswan-s-bungalow-on-janpath-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Nath Kovind: रामविलास पासवान के बंगले में रहेंगे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, ये होगा नया पता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ram Nath Kovind: रामविलास पासवान के बंगले में रहेंगे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, ये होगा नया पता
Mon, 25 Jul 2022 03:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 25 Jul 2022 03:04 PM IST
सार
द्रौपदी मुर्मू के भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के बाद कोविंद राष्ट्रपति भवन छोड़ सोमवार को अपने नए आवास पहुंचे। इसी बंगले में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रहा करते थे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति बन चुकी हैं। सोमवार को उन्होंने शपथ भी ग्रहण कर ली। इसके बाद रामनाथ कोविंद का कार्यकाल पूरा हुआ। अब उनका नया पता राष्ट्रपति भवन नहीं, बल्कि जनपथ रोड स्थित वह बंगला होगा, जहां कभी पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रहते थे।
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू के भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के बाद कोविंद राष्ट्रपति भवन छोड़ सोमवार को अपने नए आवास पहुंचे।बंगले को, राष्ट्रपति के तौर पर कोविंद का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनके आवास के रूप में तैयार किया गया है। पासवान का निधन 2020 में हुआ था। उससे पहले करीब तीन दशक तक वह 12 जनपथ स्थित इस बंगले में रहे। उनके बेटे चिराग पासवान ने नोटिस मिलने के बाद अप्रैल में बंगला खाली कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि रामविलास पासवान का अक्टूबर 2020 में 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह 1989 से, जनता दल से लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी तक अलग-अलग विचारधाराओं वाले दलों के नेतृत्व वाली केंद्र सरकारों में मंत्री रहे।