फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former President Ram Nath Kovind new address is Ram Vilas Paswan's bungalow on Janpath Road

Ram Nath Kovind: रामविलास पासवान के बंगले में रहेंगे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, ये होगा नया पता

Mon, 25 Jul 2022 03:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 25 Jul 2022 03:04 PM IST
सार

द्रौपदी मुर्मू के भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के बाद कोविंद राष्ट्रपति भवन छोड़ सोमवार को अपने नए आवास पहुंचे। इसी बंगले में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रहा करते थे। 

विज्ञापन
Former President Ram Nath Kovind new address is Ram Vilas Paswan's bungalow on Janpath Road
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति बन चुकी हैं। सोमवार को उन्होंने शपथ भी ग्रहण कर ली। इसके बाद रामनाथ कोविंद का कार्यकाल पूरा हुआ। अब उनका नया पता राष्ट्रपति भवन नहीं, बल्कि जनपथ रोड स्थित वह बंगला होगा, जहां कभी पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रहते थे।

विज्ञापन


द्रौपदी मुर्मू के भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के बाद कोविंद राष्ट्रपति भवन छोड़ सोमवार को अपने नए आवास पहुंचे।बंगले को, राष्ट्रपति के तौर पर कोविंद का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनके आवास के रूप में तैयार किया गया है। पासवान का निधन 2020 में हुआ था। उससे पहले करीब तीन दशक तक वह 12 जनपथ स्थित इस बंगले में रहे। उनके बेटे चिराग पासवान ने नोटिस मिलने के बाद अप्रैल में बंगला खाली कर दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रामविलास पासवान का अक्टूबर 2020 में 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह 1989 से, जनता दल से लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी तक अलग-अलग विचारधाराओं वाले दलों के नेतृत्व वाली केंद्र सरकारों में मंत्री रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed