Book Launch: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले- डॉ. अंबेडकर के सपनों को पूरा करने के बाद ही देश बनेगा महान
AMBEDKAR and MODI- REFORMER’S IDEAS PERFORMER’S IMPLEMENTATION: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपना एक संस्मरण याद करते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने गौरव यात्रा निकाली थी। इसमें एक सजे-धजे हाथी के ऊपर संविधान रखा गया था, जबकि वे मुख्यमंत्री होते हुए भी लोगों के साथ पैदल चल रहे थे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को एक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कहा कि देश के पहले कानून मंत्री डॉ. अंबेडकर बहुआयामी व्यक्ति थे। वे अर्थशास्त्र, कानून और सामाजिक विषयों के प्रकांड पंडित थे और हर वर्ग के विकास के लिए उनके पास बेहद मूल्यवान विचार थे। यदि उन विचारों को मूर्त रूप दिया जा सके, तो इससे भारत न केवल आर्थिक तौर पर विकास करेगा, बल्कि इससे सामाजिक समरसता का ऐसा मजबूत आधार हो सकेगा। जिससे देश लंबे समय तक दुनिया का शीर्ष देश बना रह सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है जिसकी प्रशंसा की जानी चाहिए। उन्होंने यह बात ‘अंबेडकर एंड मोदीः रिफॉर्मर्स आइडियाज परफॉर्मर्स इंप्लीमेंटेशन’ पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कही।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपना एक संस्मरण याद करते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने गौरव यात्रा निकाली थी। इसमें एक सजे-धजे हाथी के ऊपर संविधान रखा गया था, जबकि वे मुख्यमंत्री होते हुए भी लोगों के साथ पैदल चल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह घटना बताती है कि पीएम नरेंद्र मोदी के मन में संविधान और बाबा साहब अंबेडकर के प्रति कितना सम्मान था। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि केंद्र सरकार के कार्यों में बाबा साहब अंबेडकर के सपनों की छाप दिखाई पड़ती है।
अंबेडकर के सपनों को पूरा कर रही सरकारः अनुराग ठाकुर
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने का काम कर रही है। अंबेडकर ने देश के सबसे वंचित तबकों का जीवन आर्थिक और सामाजिक तौर पर आगे बढ़ाने के लिए जो सपना देखा था, उसे विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं से गरीबों का जीवन समृद्ध करने का काम किया जा रहा है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का जीवन ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ के सिद्धांत को जमीन पर उतारने का प्रयास करते हुए पूर्ण हुआ। अब पिछले आठ सालों से सत्ता में आने के बाद से प्रधानमंत्री उसी अधूरे अभियान को पूर्ण करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सबसे पिछड़े तबकों को आर्थिक योजनाओं का भागीदार बनाकर उनका जीवन स्तर ऊंचा करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे देश समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।