फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former President Pranab Mukherjee will give Amar Ujala Shabd Samman today

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब दा आज प्रदान करेंगे अमर उजाला शब्द सम्मान

Thu, 31 Jan 2019 05:50 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 31 Jan 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
Former President Pranab Mukherjee will give Amar Ujala Shabd Samman today
अमर उजाला शब्द सम्मान

शब्दों की महान परंपरा के सतत सम्मान और श्रेष्ठतम सृजन को रेखांकित करने के लिए शुरू किए गए ‘अमर उजाला शब्द सम्मान’ बृहस्पतिवार को नई दिल्ली के तीन मूर्ति सभागार में शाम छह बजे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी प्रदान करेंगे। इस शृंखला में दो सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ हिंदी के लिए विख्यात आलोचक नामवर सिंह और भारतीय भाषाओं के लिए विख्यात नाटककार और फिल्मकार गिरीश कारनाड को दिए जाएंगे। आकाशदीप सम्मान के तहत स्मृति चिह्न के रूप में गंगा की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और पांच लाख रुपये  की राशि प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन


इसी कड़ी में छाप सम्मान के तहत कथा श्रेणी का पुरस्कार युवा कहानीकार मनीष वैद्य को उनकी किताब ‘फुगाटी का जूता’, कविता श्रेणी में आर. चेतन क्रांति को उनकी पुस्तक ‘वीरता पर विचलित’, गैर कथेतर श्रेणी में अनिल यादव की किताब ‘सोनम गुप्ता बेवफा नहीं है’ और अनुवाद के लिए भाषा बंधु सम्मान गोरख थोरात को दिए जाएंगे। हिंदी में किसी भी लेखक की पहली पुस्तक के लिए थाप सम्मान युवा उपन्यासकार प्रवीण कुमार की कृति ‘छबीला रंगबाज का शहर’ को दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन सभी साहित्यकारों को समारोह में स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। निर्णायक मंडल में मशहूर कथाकार ज्ञानरंजन, मशहूर आलोचक विश्वनाथ त्रिपाठी, मशहूर कवि मंगलेश डबराल, मशहूर कवि और अनुवादक प्रयाग शुक्ल  और मश्हूर उत्तर आधुनिक आलोचक सुधीश पचौरी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed