फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former PM Manmohan Singh says India is going through the worst phase of history

स्थिति बहुत गंभीर... इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा हमारा भारत: मनमोहन

Sat, 07 Mar 2020 01:57 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 07 Mar 2020 01:57 AM IST
सार

एक अंग्रेजी अखबार में लिखे लेख में पूर्व पीएम ने कहा, भारत जिसे हम जानते और संजोते हैं उसका स्वरूप तेजी बिगड़ रहा है। स्थिति बहुत गंभीर है। यूनिवर्सिटी कैंपस, सार्वजनिक स्थान और निजी घरों तक सांप्रदायिक हिंसा और धार्मिक असहिष्णुता की आग पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
Former PM Manmohan Singh says India is going through the worst phase of history
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के ताजा हालात को लेकर आगाह किया है। उन्होंने कहा कि भारत सामाजिक असमानता, आर्थिक मंदी और वैश्विक स्वास्थ्य महामारी की ‘त्रिमूर्ति’ के आसन्न खतरे का सामना कर रहा है। यह जोखिमों का प्रबल संयोजन न केवल भारत की आत्मा को भंग कर सकता है, बल्कि इसके वैश्विक स्तर को कम कर सकता है।

विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार में लिखे लेख में पूर्व पीएम ने कहा, भारत जिसे हम जानते और संजोते हैं उसका स्वरूप तेजी बिगड़ रहा है। स्थिति बहुत गंभीर है। उन्होंने दिल्ली सांप्रदायिक हिंसा का जिक्र करते हुए कहा, सांप्रदायिक तनाव और समाज के अनियंत्रित वर्गों द्वारा फैलाई गई धार्मिक असहिष्णुता की लपटें देश के सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा रही हैं। यूनिवर्सिटी कैंपस, सार्वजनिक स्थान और निजी घरों तक सांप्रदायिक हिंसा और धार्मिक असहिष्णुता की आग पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कानून और व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्थाओं ने अपना ‘धर्म’ छोड़ दिया है। न्यायिक संस्थाएं और लोकतंत्र का चौथा खंभा कहने जानी वाली मीडिया भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल साबित हुई हैं। यह भारत के इतिहास में सबसे बुरा समय है। आज भारत समेत पूरी दुनिया पर कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन सामाजिक अशांति और आर्थिक हालात के लिए तो हम खुद जिम्मेदार हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed