कर्नाटक: फारुख अब्दुल्ला से मिले पूर्व PM देवगौड़ा, क्या कांग्रेस-BJP को चुनौती देने तैयार हो रहा तीसरा फ्रंट?
नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला और जेडी (एस) प्रमुख एचडी देवगौड़ा के साथ जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी भी बातचीत में उपस्थित थे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अब विपक्ष एकजुटता के अलावा तीसरा फ्रंट भी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए तैयार किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष और जनता दल (सेकुलर) के अध्यक्ष ने बुधवार को बेंगलुरु में मुलाकात की। नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला और जेडी (एस) प्रमुख एचडी देवगौड़ा के साथ जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी भी बातचीत में उपस्थित थे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अब विपक्ष एकजुटता के अलावा तीसरा फ्रंट भी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए तैयार किया जा सकता है।
#WATCH | National Conference president Farooq Abdullah met former PM and JD(S) president HD Deve Gowda in Bengaluru, Karnataka. HD Kumaraswamy and others were also present at the meeting. pic.twitter.com/Vm5nJLYBRH
— ANI (@ANI) June 7, 2023
इसलिए बढ़ी चर्चाएं
एक ओर जहां पूरे विपक्ष ने रेल हादसे पर भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा और रेल मंत्री वैष्णव के इस्तीफे की मांग की तो वहीं पूर्व पीएम देवगौड़ा ने रेल मंत्री के कामों की सराहना की थी। उन्होंने यहां तक भी कहा कि रेल मंत्री ने इस्तीफे की मांग करना बेहद गलत है। अनुचित है। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता एचडी कुमार स्वामी ने भाजपा की थोड़ी आलोचना जरूर की थी लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर उन्होंने इनकार न करते हुए कहा था कि देखते हैं। हालांकि, कुमारस्वामी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा था।
कुछ दिनों पहले, बीआरएस प्रमुख और तेंलगाना सीएम ने विपक्ष के एकजुटता पर कहा था कि मुझे नहीं लगता कि एक व्यक्ति या एक पार्टी से नफरत करने के कारण सिर्फ विपक्ष को एकजुट करने की आवश्यकता है। सीएम केसीआर ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य गैर कांग्रेसी विपक्ष से मुलाकात की थी। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा था।
इसके अलावा विपक्षी एकजुटता की बातें सिर्फ कुछ पार्टियों के इर्द-गिर्द ही घूम रही हैं। इनमें आप, एनसीपी, टीएमसी, सपा, कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट), राजद, जदयू मुख्यतः शामिल हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर पर पकड़ रखने वाली नेशनल कांन्फ्रेंस पर कोई मुख्य विपक्षी नेता बात नहीं कर रहा है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि भाजपा, कांग्रेस द्वारा एकजुट विपक्ष के साथ एक नया फ्रंट तैयार किया जा सकता है। जो भाजपा के साथ भी चुनाव लड़ सकता है और अलग भी।
देवगौड़ा ने एक दिन रेल मंत्री के इस्तीफे को बताया गलत
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने मंगलवार को भाजपा सरकार की तारीफ की थी। उन्होंने बालासोर रेल हादसे के बाद किए गए राहत और बचाव कार्य के लिए रेल मंत्री को भी सराहा था। जनता दल (सेकुलर) के प्रमुख देवगौड़ा ने कहा था कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बहाली और हादसे के कारण हुए नुकसान को जल्द सही करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रेल मंत्री ने अपना सर्वोच्च दिया है। इसके बाद भी उनके इस्तीफे की मांग करना गलत है।