फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former PM Chandrashekhar's death anniversary Ram Bahadur Rai said research will be done on his biography and works

पूर्व PM चंद्रशेखर की पुण्यतिथि: राम बहादुर राय बोले- उनकी जीवनी और कामों पर होगा शोध, मूर्ति भी स्थापित की जाएगी

Sat, 09 Jul 2022 11:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 09 Jul 2022 11:12 PM IST
सार

नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र के सभापति ने चन्द्रशेखर के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि 'समय आ गया है चन्द्रशेखर जी और नरेंद्र मोदी जी की जीवनी और कामों पर दोनों संस्थान द्वारा विश्व स्तरीय शोध किया जाएगा।

विज्ञापन
Former PM Chandrashekhar's death anniversary Ram Bahadur Rai said research will be done on his biography and works
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रखर राजनीतिज्ञ और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 15वीं पुण्यतिथि पर युवा भारती ट्रस्ट और नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में नई दिल्ली स्थित चंद्रशेखर भवन में पुष्प श्रद्धांजलि, भजन एवं सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित किया गया।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि के इस अवसर पर इन्दिरा गांधी कला केंद्र के अध्यक्ष पद्मश्री राम बहादुर राय ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विज्ञापन


राम बहादुर राय ने उन्हें याद किया। उन्होंने चंद्रशेखर की याद में नई दिल्ली स्थित चंद्रशेखर भवन के प्रांगण में जगह चिन्हित कर उनकी मूर्ति स्थापित करने हेतू प्रो.कृपाल सिंह को मूर्ति बनाने की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर युवा भारती ट्रस्ट के सचिव डॉक्टर एचएन शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी जीवनी को विस्तार से बताया। शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय चन्द्रशेखर की जीवनी और कामों पर नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र के साथ मिलकर शोध कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की जनसेवा की भावना को निरंतर चरितार्थ करना हमारी उनके प्रति श्रद्धांजलि होगी।

नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र के सभापति प्रो. जसीम मोहम्मद ने चन्द्रशेखर के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि 'समय आ गया है श्रद्धेय चन्द्रशेखर जी और नरेंद्र मोदी जी की जीवनी और कामों पर दोनों संस्थान द्वारा विश्व स्तरीय शोध किया जाएगा, इसके लिए बड़े स्तर पर पाठ्यक्रम और शोध के विषय पर कार्य चल रहा है।'

प्रो. जसीम मोहम्मद ने बताया कि पद्मश्री राम बहादुर राय के नेतृत्व में चंद्रशेखर सेंटर फॉर अप्लाइड पॉलिटिक्स (सीसीएपी) को नए आयाम के साथ देश के विद्यालय और शिक्षण संस्थानों में नए कोर्स पढ़ाया जाएगा जिसका केंद्र "चंद्रशेखर भवन" होगा।

लखनऊ से कुलदीप यादव, निर्मल ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर भोग चढ़ाया और उसके बाद आम जन मानस के लिए सामुदायिक भोजन करवाया। इस अवसर पर प्रख्यात भजन गायक ज्योति प्रकाश शर्मा ने श्रद्धांजलि सभा में प्रस्तुति दी। रवि तिवारी का पूरा सहयोग रहा।


इस अवसर पर उमेश चंद गुप्ता, प्रो. कृपाल सिंह, प्रो दिपेंद्र सिंह, दीन दयाल अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार अनिल माहेश्वरी, नेशनल एक्सप्रेस के मुख्य संपादक विपिन गुप्ता, प्रो. दिव्य तंवर, जर्नलिज्म टुडे की मुख्य संपादक डॉक्टर जावेद रहमानी, सियासी तकदीर के मुख्य संपादक मुस्तकीम खान, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डॉक्टर दौलत राम शर्मा, रहना रहीम, डॉक्टर नदीम अहमद, सद्भावना टुडे के मुख्य संपादक सैफुल्लाह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed