{"_id":"6218f8b65c8ddd42e3155a9e","slug":"former-odisha-chief-minister-hemananda-biswal-passed-away-in-bhubaneswar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: पूर्व मुख्यमंत्री हेमनंद बिस्वाल का निधन, 83 साल की आयु में ली अंतिम सांस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: पूर्व मुख्यमंत्री हेमनंद बिस्वाल का निधन, 83 साल की आयु में ली अंतिम सांस
Fri, 25 Feb 2022 09:28 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 25 Feb 2022 09:28 PM IST
सार
हेमनंद बिस्वाल ओडिशा के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री थे। उन्हें साल 1974 में पहली बार विधायक चुना गया था।
विज्ञापन
हेमनंद बिस्वाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमनंद बिस्वाल का शुक्रवार को भुवनेश्वर में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 83 वर्षीय बिस्वाल बीमार चल रहे थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हेमनंद बिस्वाल ने दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। वह दिसंबर 1989 से मार्च 1990 तक और दिसंबर 1999 से मार्च 2000 तक मुख्यमंत्री रहे थे।
विज्ञापन
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख निरंजन पटनायक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। एक दिसंबर 1939 को जन्मे बिस्वाल 2009 में सुंदरगढ़ से सांसद चुने गए थे। उन्होंने कहा कि बिस्वाल का निधन ओडिशा की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने भी बिस्वाल को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन