फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Navy Chief Admiral Karambir Singh (Retd) has been honored by the Government of Japan

Admiral Karambir Singh:पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह को जापान ने दिया खास सम्मान; जानें उनके बारे में

Wed, 03 May 2023 04:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 03 May 2023 04:01 PM IST
सार

एडमिरल करमबीर सिंह नौसेना के प्रमुख भी रहे हैं। नौसेना प्रमुख के रूप में उन्होंने एडमिरल सुनील लांबा की जगह ली थी। एडमिरल करमबीर सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा मेडल भी दिया जा चुका है। वह पहले हेलीकॉप्टर पायलट हैं, जिन्हें नौसेना प्रमुख बनाया गया था।

विज्ञापन
Former Navy Chief Admiral Karambir Singh (Retd) has been honored by the Government of Japan
रिटायर्ड एडमिरल करमबीर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह (सेवानिवृत्त) जापान सरकार ने समान्नित किया है। जापान सरकार ने उन्हें  'द ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन, गोल्ड एंड सिल्वर स्टार' से सम्मानित किया है। पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह (सेवानिवृत्त) को यह सम्मान राष्ट्र की रक्षा के लिए भारत और जापान के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि एडमिरल करमबीर सिंह नौसेना के प्रमुख भी रहे हैं। नौसेना प्रमुख के रूप में उन्होंने एडमिरल सुनील लांबा की जगह ली थी। एडमिरल करमबीर सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा मेडल भी दिया जा चुका है। वह पहले हेलीकॉप्टर पायलट हैं, जिन्हें नौसेना प्रमुख बनाया गया था।
विज्ञापन


एडमिरल सिंह का जन्म 3 नवंबर 1959 को जालंधर में हुआ था। साल 1980 में वे भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। उन्हें 1982 में हेलीकॉप्टर पायलट बनने का मौका मिला। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह ने कमोव-25 और कमोव-28 एंटी सबमरीन हेलीकॉप्टर उड़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडमिरल करमबीर सिंह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन एवं कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर, मुबई से स्नातक हैं। वे नेशनल डिफेंस अकेडमी, खडकवासला के छात्र रहे हैं। वे इंडियन कोस्ट गार्ड शिप को कमांड कर चुके हैं। वे वेस्टर्न फ्लीट में फ्लीट ऑपरेशन के अफसर भी रह चुके हैं। 


मई 2019 में नौसेना प्रमुख की कमान संभालने के बाद नवंबर 2021 तक वे नौसेना प्रमुख रहे। उससे पहले वे महाराष्ट्र और गुजरात में भी कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं। उन्हें आईएनएस विजयदुर्ग, आईएनएस राणा, आईएनएस दिल्ली की कमान संभालने का अनुभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed