फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former NASA astronaut said Chandrayaan-2 India mission extremely rare and important

नासा के पूर्व एस्ट्रोनॉट ने भी माना चंद्रयान-2 का लोहा, कहा- भारत का मिशन बेहद दुर्लभ और महत्वपूर्ण

Sat, 07 Sep 2019 12:37 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: देव कश्यप Updated Sat, 07 Sep 2019 12:37 AM IST
सार

  • नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री ने चंद्रयान-2 मिशन को बताया बेहद महत्वपूर्ण 
  • आज तक कोई भी यान दक्षिणी ध्रुव पर नहीं उतारा गया। भारत का यह मिशन उसे विश्व के चार ऐसे देशों की सूची में ले आएगा
  • यह खोज भविष्य के अंतरिक्ष मिशन में मदद करेगी

विज्ञापन
Former NASA astronaut said Chandrayaan-2 India mission extremely rare and important
चंद्रयान- 2 - फोटो : ISRO

विस्तार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड ए थॉमस का कहना है कि भारत का चंद्रयान-2 मिशन अंतरिक्ष और चंद्रमा के अध्ययन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मिशन है। इस पर अमेरिका सहित पूरे विश्व की निगाहें टिकी हैं। उन्हाेंने इसे बेहद दुर्लभ मिशन बताया।

विज्ञापन


चंद्रयान-2 मिशन 22 जुलाई को पृथ्वी से चंद्रमा के लिए रवाना किया गया था, इसे सात सितंबर को चंद्रमा पर उतारने की योजना है। डोनाल्ड ने कोयंबटूर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मानव इससे पहले भी चंद्रमा पर पहुंचा है। लेकिन वे अंतरिक्ष यान चंद्रमा की भूमध्य रेखा के निकट उतारे गए थे। आज तक कोई भी यान दक्षिणी ध्रुव पर नहीं उतारा गया। भारत का यह मिशन उसे विश्व के चार ऐसे देशों की सूची में ले आएगा जिन्होंने चंद्रमा पर यान उतारे हैं।

विज्ञापन

वहां हो सकती है बर्फ

उन्हाेंने कहा कि चंद्रमा का यह हिस्सा बेहद विशेष है। उम्मीद की जा रही है यहां बर्फ हो सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो इस बर्फ से पानी, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन प्राप्त किए जा सकेंगे। यह खोज भविष्य के अंतरिक्ष मिशन में मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक रेडिएशन मानव के लिए मुश्किलें

चंद्रमा पर मानव के रहने के संदर्भ में उन्हाेंने कहा कि चंद्रमा पर मौजूद रेडिशन की अधिक मात्रा की वजह से यह बेहद मुश्किल है। वहीं दिन के समय यहां तापमान 100 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो रात के समय 100 डिग्री से भी कम हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed