गुजरात के पूर्व सांसद विट्ठल रादडिया का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘पोरबंदर के पूर्व सांसद विट्ठलभाई रादडिया के निधन का समाचार सुनकर दुख हुआ। गुजरात ने एक प्रभावशाली किसान नेता खो दिया है। वह सहकारिता, शिक्षा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए सदैव याद किए जाएंगे। ईश्वर उनके परिवार के सदस्यों को इस क्षति को सहने की ताकत दें।’
પોરબંદરના પૂર્વ સાંસદ શ્રી વિઠ્ઠલભાઈ રાદડિયાના અવસાનના સમાચાર સાંભળી દુઃખ થયું. ગુજરાતે એક સક્ષમ ખેડૂત નેતા ગુમાવ્યા છે. સહકાર, કેળવણી અને રાજકીય ક્ષેત્રમાં પ્રદાન બદલ તેઓ હંમેશા યાદ રહેશે.
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) July 29, 2019
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ट्वीट किया, ‘वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विट्ठल भाई रादडिया के निधन की खबर सुनकर दुख पहुंचा। मैं उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ओम शांति।’
Saddened by the demise of senior BJP leader Shri Vitthalbhai Radadiya. I express my deepest condolences to his family and friends.
— Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) July 29, 2019
Om Shanti...
सौराष्ट्र के किसानों के बीच मजबूत आधार वाले एवं गुजरात के सहकारिता क्षेत्र की अहम हस्ती रादडिया ने 1993 से धोराजी विधानसभा क्षेत्र का पांच बार प्रतिनिधित्व किया था। वह 2009 में कांग्रेस के टिकट पर पोरबंदर से लोकसभा के लिए चुने गए थे। 2013 में वह भाजपा में शामिल हो गए और उपचुनाव में फिर वह लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।
रादडिया ने 2014 के आम चुनाव में अपनी सीट बचाए रखी। उन्होंने इफको के निदेशक और राजकोट जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवा दी थी। वर्ष 2012 में तब वह विवादों में आए जब वडोडरा जिले के करजान में टोल प्लाजा पर पहचान पत्र दिखाने के लिए कहे जाने पर उन्होंने बंदूक निकाल ली थी।