{"_id":"5bc65802bdec2269377f6905","slug":"former-mizoram-minister-buddha-dhan-chakma-resigns-from-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम के पूर्व मंत्री बुद्धधन चकमा ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम के पूर्व मंत्री बुद्धधन चकमा ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:58 AM IST
विज्ञापन
मिजोरम के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक बुद्धधन चकमा ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद चकमा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी अपना त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को सौंप दिया।
विज्ञापन
उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष लाल थनहवला को इस्तीफा सौंप दिया। विधानसभा के स्पीकर हिफेई ने चकमा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। 40 सदस्यीय विधानसभा का चुनाव 28 नवंबर को होना है। मिजोरम भाजपा के अध्यक्ष प्रोफेसर जॉन वी हलुना ने बताया कि चकमा भाजपा में शामिल होंगे।
विज्ञापन