{"_id":"5f50529e8ebc3e53cd003733","slug":"former-maharashtra-ranji-player-shekhar-gawali-dies-after-falling-into-a-ravine","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के पूर्व रणजी खिलाड़ी की खाई में गिरने से मौत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के पूर्व रणजी खिलाड़ी की खाई में गिरने से मौत
Thu, 03 Sep 2020 07:49 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 03 Sep 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र के पूर्व रणजी खिलाड़ी शेखर गवली की 250 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय गवली मंगलवार शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ नासिक के इगतपुरी हिल स्टेशन में ट्रैकिंग के लिए गए थे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के लिए दो प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले गवली का शव बुधवार को मिला। गवली इससे पहले महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के सहायक कोच थे और फिलहाल अंडर-23 टीम के फिटनेस ट्रेनर की भूमिका निभा रहे थे। गवली दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग स्पिनर थे।
विज्ञापन