फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh arrives at the ED office in Mumbai

Maharashtra: हाजिरी लगाने ईडी दफ्तर पहुंचे अनिल देशमुख, कुछ दिन पहले ही मिली थी जमानत

Mon, 16 Jan 2023 12:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 16 Jan 2023 12:51 PM IST
सार

अनिल देशमुख नवंबर 2021 से जेल में थे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें कथित धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने इस साल अप्रैल में भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh arrives at the ED office in Mumbai
अनिल देशमुख - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख मुंबई में ईडी कार्यालय पहुंचे। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद उन्हें हर सोमवार को ईडी के सामने पेश होना पड़ता है। बता दें कि अनिल देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 12 दिसंबर को एक लाख रुपये के मुचलके पर सशर्त जमानत दी थी। लेकिन सीबीआई ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के लिए जमानत पर स्थगन आदेश के लिए एक आवेदन दायर किया था, जिसे बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया था और हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते सीबीआई के अनुरोध पर जमानत आदेश पर रोक को 27 दिसंबर तक बढ़ा दिया था। इसके बाद 28 दिसंबर को वह रिहा कर दिए गए थे।  

विज्ञापन


नवंबर 2021 से जेल में थे महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री
अनिल देशमुख नवंबर 2021 से जेल में थे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें कथित धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने इस साल अप्रैल में भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। देशमुख ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से इनकार किया था। वह लंबे समय से मुंबई के आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में थे। हाईकोर्ट ने उन्हें अक्तूबर में ईडी के मामले में जमानत दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed