फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former Maharashtra cm Prithviraj Chavan says Congress performance shocking, worst-ever in Maharashtra polls

Politics: 'चुनाव में कांग्रेस की हार चौंकाने वाली', पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन

Sun, 24 Nov 2024 11:07 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 24 Nov 2024 11:07 AM IST
सार

पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए महायुति सरकार की लाड़की बहिन योजना उनके पक्ष में रही। इस योजना के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता महायुति के प्रति आकर्षित हुए।

विज्ञापन
former Maharashtra cm Prithviraj Chavan says Congress performance shocking, worst-ever in Maharashtra polls
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र  विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन की आंधी चली। महाराष्ट्र में महायुति ने राजनीति की नई कहानी रच दी। भगवा आंधी में भाजपा, शिवसेना, एनसीपी (अजीत) ने 80% सीटें जीत लीं। इसी साल हुए लोकसभा चुनाव के उलट नतीजों ने अब कांग्रेस को सोंचने पर मजबूर कर दिया है। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की बंपर जीत के बाद तमाम कांग्रेसी नेताओं ने इसे चौंकाने वाली हार करार दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में यह कांग्रेस की अब तक की सबसे खराब हार है।

विज्ञापन


 कराड दक्षिण सीट पर बुरी तरह हारे पूर्व सीएम 
चव्हाण ने कहा कि उन्हें सतारा जिले की कराड दक्षिण सीट पर 5,000 से 6,000 वोटों से जीत की उम्मीद है। लेकिन, यहां हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि भाजपा के अतुल भोसले ने कराड दक्षिण में उन्हें 39,355 वोटों के अंतर से शिकस्त दी है। कराड दक्षिण सीट से हारने को लेकर उन्होंने कहा कि ह कहना ठीक नहीं है कि भाजपा की लहर थी। 
विज्ञापन


चव्हाण ने कहा कि उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला से बात की है, जो कांग्रेस नेतृत्व के साथ राज्य के नतीजों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि वे अभी दो दिनों तक कराड में रहेंगे और लोगों से मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पक्ष रहे भाजपा के साथ 
इस दौरान पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए महायुति सरकार की लाड़की बहिन योजना उनके पक्ष में रही। इस योजना के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता महायुति के प्रति आकर्षित हुए। इसके साथ ही ध्रुवीकरण ने राज्य के शहरी हिस्सों में मतदाताओं को प्रभावित किया। 


बता दें कि एमवीए गठबंधन के साथ कांग्रेस ने राज्य की 101 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था। 101 सीटों में मात्र 16 सीटों पर ही कांग्रेस जीत दर्ज कर पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed